फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 19 फरवरी तक मौसम रहेगा खुश्क, 20-21 को बारिश के आसार, बढ़ेगा दिन का तापमान

Tue, 18 Feb 2020 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार ( हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ 96 घंटे के बाद फागुन में पहली बार फुहारें लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 19 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा, हालांकि 20-21 फरवरी को अरब सागर से आने वाली नमी की वजह से प्रदेश में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 फरवरी के बीच दो बार पश्चिमी हलचलें उत्तर भारत के राज्यों को प्रभावित कर सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18-19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उसके बाद दूसरी बार सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में भी 20 और 21 फरवरी को छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। उस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी तेज हवाएं भी चल सकती हैं।   

19 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मगर 20 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बादलवाही और प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़,  अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, हकृवि 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नारनौल में दिन का तापमान 30 डिग्री पर पहुंचा, सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 

नारनौल में शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 30 डिग्री तक तो हिसार में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 28 डिग्री तक पहुंच गया। नारनौल में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दूसरी तरफ हिसार में यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं रात के तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

 प्रमुख शहरों का तापमान 

  • शहर         अधिकतम    न्यूनतम
  • नारनौल        30.0         5.5     
  • हिसार          28.0         6.6
  • भिवानी        27.5         9.3
  • सिरसा        26.1          7.4 
  • अंबाला       25.6           9.1
  • रोहतक       24.1          7.0 
  • करनाल      24.0           6.8 
गर्मी से फसलें मुरझाने लगीं, करें सिंचाई
दिन का तापमान बढ़ने का असर फसलों पर भी दिखना शुरू हो गया है। गर्मी के असर से फसलें मुरझाने लगी हैं। कृषि विकास अधिकारी डॉ. राजीव भाटिया के अनुसार फसलों के मुरझाने पर उनमें सिंचाई करें। सिंचाई करते समय हवा का जरूर ध्यान रखें। हवा की गति कम होने पर फसलों में पानी लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें