फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस में एसआई बनने का मौका, 44 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यदि आप पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने 44 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टरों (एसआई) की भर्ती निकाली है हालांकि यह भर्ती अस्थायी होगी। इन पदों के लिए चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों के युवा भी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि महिलाओं के लिए इस भर्ती में 16 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें सामान्य के लिए 9, ओबीसी के लिए 4, अनुसूचित जाति के लिए दो, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए एक पद आरक्षित रहेंगे। वहीं, पूर्व सैनिकों के लिए भी कोटा तय किया गया है। 44 में से पांच पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। इनमें से तीन सामान्य जबकि एक-एक पद ओबीसी और अनुसूचित जाति के लिए हैं। पुरुषों के लिए कुल 23 निर्धारित पदों में से 11 पद सामान्य, चार ओबीसी और पांच अनुसूचित जाति और तीन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इन्हें सातवें वेतनमान के तहत 29,200 से 92,300 की तनख्वाह मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 21 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 15 जुलाई 2023 तक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। लिखित परीक्षा के लिए 20 अगस्त (फाइनल नहीं) की तारीख तय की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पर अधिक विवरण के लिए चंडीगढ़ पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in से जानकारी ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतनमान, प्रारंभिक तिथि और अंतिम तिथि आदि के बारे में जानकारी वेबसाइट से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें