फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत से पैदल चंडीगढ़ आए तीन युवकों को चंबा भिजवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुजरात के सूरत शहर से पैदल अपने गांव हिमाचल प्रदेश जाने वाले तीन युवकों को कांग्रेस नेता और सेक्टर 8 के प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के प्रधान एचएस लक्की ने चंबा भेजवाया। एचएस लक्की ने बताया कि उन्हें रविवार को पंजाब और चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी का फोन आया कि तीन नौजवान चंडीगढ़ के हिमाचल भवन के बाहर बैठे हैं। वे सूरत से पैदल चलकर आ रहे हैं। उन्हें हिमाचल के चंबा जिले में जाना है। उनके रहने, खाने और हिमाचल में भेजने का प्रबंध किया जाए। लक्की वहां गए और उन तीनों युवाओं की थर्मल स्कैनिंग के अलावा मेडिकल चेकअप करवाया। इसके बाद उनके खाने का इंतजाम किया। मंगलवार को उन्हें नाश्ता कराकर चंबा के लिए कैब से भेजा गया। लक्की ने बताया कि वे तीनों युवा हिमाचल प्रदेश के अपने जिले के क्वारंटीन सेंटर में सकुशल पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

लक्की ने बताया कि उन तीनों युवाओं भगत राम, रमेश कुमार और रविंदर कुमार के पास पैसे भी नहीं थे। लक्की ने उनके लिए तुरंत खाने और रहने का इंतजाम किया। लक्की ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का मूवमेंट पास बनाने में मदद करने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें