फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान से बचने के लिए करें ये उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वाहन चलाते समय सड़कों पर अगर आप यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। यातायात उल्लंघन सूचना पर्ची (टीवीआईएस) के जरिए लगातार चालान हो रहे हैं। महीना दर महीना यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, बावजूद इसके यातायात की अवहेलना करने पर चालक बाज नहीं रहे हैं। जनवरी 2020 में शहर के अलग अलग जगहों पर 76 हजार 573 वाहनों का चालान काटा गया, लेकिन हैरत की बात है कि इनमें से सिर्फ 20 फीसदी वाहन चालकों ने चालान छुड़वाया है जबकि करीब 80 फीसदी वाहन चालकों ने जुर्माना भरने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यातायात पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक शहर के अलग अलग जगहों पर जनवरी 2020 में औसतन हर दिन 209 से अधिक वाहनों का टीवीआईएस के जरिए चालान काटा गया है। इनमें दोपहिया वाहनों से लेेकर कार, ऑटोरिक्शा समेत अन्य वाहन शामिल है। चौक व लाइट प्वाइंट पर लगे कैमरों के अलावा फेसबुक, व्हाटसएप और ट्वीटर के माध्यम से भी चालान काटा गया है। जून 2020 में सबसे ज्यादा टीवीआईएस से 12443 चालान हुआ है। कुल हुए चालान 76573 में से 18339 वाहन चालकों ने जुर्माना भरा है। यातायात पुलिस के अनुसार 2020 जनवरी में 7163, फरवरी में 6577, मार्च 4109, अप्रैल 109, मई 6327, जून 12443, जुलाई 6226, अगस्त 6567, सितंबर 7309, अक्तूबर 6602, नवंबर 6644 और दिसंबर में 6497 वाहनों के चालन काटे गए हैं। यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार यातायात नियमों की अवहेलन हो रही है। टीवीआईएस से लगातार चालान भी काटे जा रहे हैं, लेकिन वाहन चालक अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें