फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर में खड़ी गाड़ी का कट गया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्रैफिक पुलिस की ओर से गलत चालान किए जाने से लोग परेशान हैं। हर महीने 11 से 12 गलत चालान की शिकायतें आ रही हैं। पिछले साल 2024 में 130 लोगों ने गलत चालान की ऑनलाइन शिकायतें दी। इसके साथ ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ भ्रष्टाचार और परेशान करने की भी कुछ शिकायतें आई हैं। वहीं, टैक्सी यूनियन ने ऑनलाइन टैक्सी के कारण हरासमेंट करने की शिकायत दी गई है। मनीमाजरा के मुकेश कुमार के पास ब्रेजा कार सीएच01बीएन-3324 है। उनका कहना कि ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें चालान का संदेश मोबाइल पर भेजा है, जिसमें इस नंबर को मोटर साइकिल का नंबर बताया गया है। उनका कहना कि जिस दिन का यह चालान है, वे शहर में नहीं थे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि कई चालान ऐसे हैं, जिसमें चालक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे लेकिन चालान वाहन के असल मालिक को भेजा गया। चालान मिलने पर पता चला कि गलत चालान किया गया। वहीं, पुलिस ने इन मामलों में फर्जी नंबर लगाकर घूमने वालों पर कुछ एफआईआर दर्ज भी की हैं। साल 2024 में ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ 275 शिकायतें आईं। इनमें भ्रष्टाचार, पुलिस की ओर से हरासमेंट, डबल चालान, गलत चालान, रिक्वेस्ट, इंफॉर्मेशन, सुझाव और करीब 70 अन्य तरह की शिकायतें शामिल हैं।
4 नवंबर को दूसरी बाइक के नंबर का आया चालान
मौलीजागरां निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पास बजाज प्लैटिना बाइक है। ट्रैफिक पुलिस ने 4 नवंबर को ट्रिब्यून चौक पर रेड लाइट क्रॉस करने का चालान भेजा लेकिन जब चालान देखा तो बाइक उसकी नहीं थी। बाइक में एक नंबर अलग था। हालांकि, बाइक उन्हीं की मोटरसाइकिल की तरह दिख रही थी। बाइक का नंबर सीएच01सीएच-3453 है लेकिन चालान पर यह नंबर सीएच01सीएम3453 लिखा था।
विज्ञापन

16 थानों में 22 हजार शिकायतें, साइबर थाने में आईं 5 हजार
साइबर थाने में साइबर अपराध को लेकर 5 हजार लोगों ने शिकायत दी, जबकि अन्य 16 थानों में 22 हजार से अधिक शिकायतें आई। साल 2024 में चंडीगढ़ के 16 थानों में लगभग 22 हजार शिकायतें आई। साइबर मामलों में ज्यादातर केसों का निपटारा हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें