फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारें कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालें, अन्यथा विनाश का सामना करना पड़ेगाः एनजीटी

Sun, 15 Dec 2019 09:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
NGT - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने सभी भागीदारों को वायु, जल, सीवरेज और कूड़ा-करकट के प्रबंधन समेत पर्यावरण प्रदूषण के हल के लिए साझे तौर पर प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा है कि देश में स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसा करना समय की जरूरत है।

विज्ञापन


पंजाब के पर्यावरण विभाग द्वारा ‘समय नहीं रहा, अब कार्रवाई करो’ विषय पर आयोजित क्षेत्रीय कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एनजीटी के चेयरमैन ने कहा कि इस ओर अब कदम उठाने का समय आ गया है। अन्यथा हमें विनाश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह कांफ्रेंस देश में पर्यावरण संरक्षण के संदेश का प्रसार करने में आदर्श मॉडल सिद्ध होगी। 

उन्होंने कहा कि यह बहुत ठोस शुरुआत है, जिसे पर्यावरण मसलों के हल के लिए देशभर में जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। ‘साफ सुथरे पर्यावरण’ को समय की मुख्य मांग बताते हुए चेयरमैन ने कहा कि साफ सुथरा, हरा भरा और सकारात्मक कदमों और पर्यावरण कानूनों की सख्ती से पालना को यकीनी बनाने के लिए इससे जुड़े सभी हिस्सेदारों का अधिक से अधिक सम्मेलन के अलावा आम लोगों को भी इससे जोड़ा जाए। इस सत्र में पंजाब के मुख्य सचिव करन अवतार सिंह और पर्यावरण के प्रमुख सचिव राकेश वर्मा और हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फंड की कोई कमी नहीं है: जस्टिस गोयल

एनजीटी द्वारा पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए चेयरमैन ने कहा कि फंड की कोई कमी नहीं है और लोग हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं क्योंकि साफ सुथरा पर्यावरण बहुत जरूरी विषय है। अवशेषों का जिक्र करते हुए जस्टिस गोयल ने कहा कि संबंधित अथॉरिटी को कमांड और कंट्रोल के मॉडल को सही मायनों में लागू करना चाहिए ताकि इसमें और सुधार लाने के साथ-साथ निर्धारित लक्ष्य भी हासिल किए जा सकें। चेयरमैन ने आगे कहा कि पर्यावरण कानूनों और उद्योग के बीच कोई टकराव नहीं है।

देश के 4100 शहरों में कूड़े के बड़े ढेर
पंजाब और हरियाणा सरकारों को कूड़े के बड़े ढेर हटवाने और इन ढेरों की नीचे की जमीन की सफाई की अपील करते हुए जस्टिस गोयल ने कहा कि हमारे देश के 4100 शहरों में कूड़े के ढेर वाले 4100 स्थान हैं, जिन्हें कारोबार और रोजगार के मौकों के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि जब तक कूड़े के ढेरों का मसला हल नहीं होता, तब तक साफ सुथरे पर्यावरण का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें