फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नातिन को पार्क में टहलाकर लौट रही महिला से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पार्क के पास से बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। झपटमारों ने वारदात को बुधवार दोपहर उस समय अंजाम दिया, जब महिला पार्क से अपनी नातिन को टहलाकर वापस घर लौट रही थी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) से तीन दिन पहले सेक्टर-46 निवासी अपनी बेटी के घर आईं सरोज (55) बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपनी नातिन को टहलाने घर के पास स्थित पार्क में गईं थीं। थोड़ी देर बाद नातिन को टहलाकर जब वह घर लौट रही थीं तो मकान नंबर 142 के सामने बाइक सवार दो युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर भागने लगे। सरोज ने झपटमारों का पीछा भी किया लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर बाइक से भाग निकले। सरोज ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाम हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में हेलमेट पहने दोनों आरोपी कैद
पुलिस ने जब वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो बाइक सवार हेलमेट पहने दोनों आरोपी कैद थे। आरोपी पहले गली में रेकी करते रहे और फिर मौका देखकर बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने सरोज के गले से चेन झपट ली। पुलिस अब आरोपियों के बाइक के नंबर के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें