फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 0001 की चाहत ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, 31 लाख रुपये में बिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आरएलए में फैंसी नंबरों की नीलामी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सीएच01-सीजेड-0001 नंबर 31 लाख रुपये में बिककर अब तक का सबसे महंगा फैंसी नंबर बन गया है। मंगलवार को हुई इस ऑनलाइन नीलामी में सीएच01-सीजेड सीरीज के फैंसी नंबरों से प्रशासन को कुल 2.94 करोड़ की कमाई हुई। खास बात यह रही कि सीएच01-सीजेड-0007 नंबर भी 13.60 लाख रुपये में बिका।
विज्ञापन

सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने मंगलवार को नई सीरीज सीएच01-सीएजेड के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। 0001 का नंबर 31 लाख रुपये में बिका है। ये नंबर चंडीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने खरीदा है। हालांकि, आरएलए के पास यह जानकारी नहीं है कि यह नंबर किस गाड़ी पर लगेगा। हालांकि, सबसे महंगा बिकने का एक कारण यह बताया जा रहा है कि सीएच01-बीजेड सीरिज आखिरी है। इसके बाद सीएच01-सीसी सीरिज के नंबर बिकेंगे। ऐसे में जिस व्यक्ति ने 31 लाख रुपये में नंबर खरीदा है। वह किसी भी हाल में सीएच01-बीजेड सीरिज के 0001 को खरीदना चाहते थे। इस नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा गया था, जिसमें सीएच01-सीवाई, सीएच01-सीएक्स, सीएच01-सीडब्ल्यू, सीएच01-सीवी, सीएच01-सीयू, सीएच01-सीटी, सीएच01-सीएस, सीएच01-सीआर, सीएच01-सीक्यू, सीएच01-सीपी, सीएच01-सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस व अन्य कई सीरीज के नंबर भी शामिल किए गए थे। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई और पुरानी सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें