अमर उजाला फाउंडेशन व सोहाना हास्पिटल की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में आए रक्तदाताओं को 21 मार्च को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
यह कार्यक्रम सेक्टर 32 स्थित एसडी कालेज के सेमिनार रूम में 12 बजे आयोजित होगा। कैंप में अमर उजाला की ओर से भी एक प्रशस्ति पत्र भी डोनर को दिया जाएगा।
रक्तदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने सर्टिफिकेट लेने जरूर आएं। नौ मार्च को सेक्टर 22 के कम्युनिटी सेंटर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप में 106 ब्लड यूनिट इकट्ठा किया गया।