सतलुज-यमुना लिंक नहर को लेकर वर्षों से पंजाब और हरियाणा के बीच चले आ रहे विवाद को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुलझाएंगे। पीएम ने 20 अप्रैल को इस संबंध में पंजाब और हरियाणा की बैठक बुलाई है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पहल का स्वागत किया है।
एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस की सुनवाई 12 अप्रैल को है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि सुनवाई को आगे बढ़ा दिया जाए, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने विवाद सुलझाने को 20 अप्रैल को पंजाब व हरियाणा की बैठक बुलाई है।
पंजाब ने भी शीर्ष अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि सूबे में नई सरकार ने अभी कार्यभार संभाला ही है। नई सरकार इस मामले में नए निर्देश जारी करेगी। अदालत ने अपील का नोटिस लेते हुए वकील को 12 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक नए सिरे से अपील दाखिल करने को कहा है।