फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आएंगे चंडीगढ़, ये रहेगा शेड्यूल

Wed, 20 Aug 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिज्जू 22 अगस्त को चंडीगढ़ आ रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।
विज्ञापन


बैठक में चंडीगढ़ को देश के 100 स्मार्ट सिटी में शामिल करने की संभावनाओं पर भी बातचीत होगी। केंद्र सरकार देश में 100 स्मार्ट सिटी की स्थापना कर रही है और सरकार चाहती है कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला को संयुक्त तौर पर स्मार्ट सिटी बनाया जाए।

ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय चंडीगढ़ को 100 स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराने से पहले प्रशासन के अधिकारियों की राय लेना चाहता है। चंडीगढ़ के विभिन्न मुद्दों को सांसद किरण खेर केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ टेक अप कर रही हैं।
विज्ञापन


खेर ने ही मांग की थी कि चंडीगढ़ के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिए केंद्रीय गृह मंत्री या केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को चंडीगढ़ आना चाहिए। यूटी प्रशासन ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के साथ होने वाली बैठक को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र में भाजपा सरकार के आने के बाद पहली बार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री चंडीगढ़ आ रहे हैं।  

यह मुद्दे उठेंगे बैठक में
- एस्टेट ऑफिस द्वारा भेजे जा रहे मिसयूज और बिल्डिंग वॉयलेशन के नोटिस और मिसयूज चार्जेस को 10 रुपये प्रति स्कवेयर फुट से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति स्कवेयर फुट करना
विज्ञापन

- सीएचबी के मकानों में नीड बेस्ड चेंजेस की मंजूरी और कर्मचारियों की आवासीय योजना
- प्रशासन द्वारा प्रापर्टी को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में तब्दील करने पर लगी रोक को हटाना
- यूटी का ड्राफ्ट मास्टर प्लान
- चंडीगढ़ को आवश्यकता के अनुरूप बजट न मिलना
- चंडीगढ़ में एमएसएमई एक्ट का लागू न होना
- लाल डोरे का एक्सटेंशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें