करतीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि कैप्टन ने इस्तीफा देने का ड्रामा रचा है क्योंकि उन्होंने अब तक सही फार्मेट में अपना इस्तीफा जमा ही नहीं कराया है।
वीरवार को जारी एक बयान में हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने माननीय अदालत का फैसला आते ही मगरमच्छ की तरह आंसू बहाते हुए इस्तीफा देने का ऐलान किया लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी उन्होंने जरूरी फार्मेट पर अपना इस्तीफा जमा नहीं कराया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह हास्यस्पद बात है कि पंजाब कांग्रेस के पढ़े लिखे प्रधान लोगों को मूर्ख बनाने के लिए इस्तीफे का ड्रामा कर रहे हैं।