फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिशनल सोलिसिटर जनरल की पत्नी की रस्म किरया में पहुंचे दिग्गज लोग

Mon, 04 Jul 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
शबद कीर्तन के जरिए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में स्वर्गीय शशि बाला जैन की रस्म पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


शशि बाला जैन एडिशनल सोलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन की पत्नी थीं। रस्म पगड़ी कार्यक्रम में पहुंचकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वर्गीय शशि बाला जैन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने सत्यपाल जैन को इस क्षति में हिम्मत से काम लेने की बात कही। बाबा प्रितपाल सिंह ने शबद कीर्तन के जरिए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। सत्यपाल जैन अपने बारे में बताते हुए कई बार भावुक हुए। उन्हें देख हॉल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्म पगड़ी कार्यक्रम में पंजाब एंड हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार, चंडीगढ़ के मेयर अरुण सूद, सांसद रतनलाल कटारिया, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, विधायक लतिका शर्मा, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, एडिशनल सोलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता, एडवोकेट जनरल पंजाब अशोक अग्रवाल, एडवोकेट जनरल हरियाणा बलदेव महाजन, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, बसपा अध्यक्ष अनवर उल हक, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी और पार्षदों के साथ बहुत से लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें