फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 दिसंबर का इंतजार किए बिना केंद्र सरकार ले किसानों की मांगों पर फैसलाः हुड्डा

Sun, 06 Dec 2020 09:30 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को घेरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार को 9 दिसंबर का इंतजार करने की बजाये  किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए कदम उठाना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि राजधानी में किसान आंदोलन लंबा छिड़ चुका है, इससे देश की आर्थिक व्यवस्था के साथ जनमानस पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। 

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को झांसा रोड स्थित श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा के दिल्ली में न्यायाधीश पुत्र स्नेहिल शर्मा के विवाह समारोह में शिरकत करने कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, लाडवा से विधायक मेवा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पवन गर्ग, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा भी उपस्थित रहे। 

हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार औद्योगिक घरानों की कठपुतली बनकर कार्य करने की बजाए देश के किसानों के बारे में सोचें तो बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक के आंदोलन में विभिन्न घटनाक्रमों के कारण कई किसानों की जान जा चुकी है और अब तक की स्थिति को देखकर लगता है कि केंद्र सरकार अन्नदाता की चिंता को छोड़ धन दाताओं की इच्छा के अनुसार काम कर रही है। 
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि किसानों की मांगों को मानने में जितनी देरी होगी, उतनी ही सरकार के लिए दुविधा बढ़ेगी और साथ ही जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें