पंजाब में पराली का हल निकालने के लिए केंद्र सरकार को पहल करनी होगी। केंद्र सरकार को प्रोजेक्ट बनाने चाहिए कि पराली से खाद बने या बिजली बने। इस प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार को काम करना चाहिए।
पंजाब का किसान बेबस है वो करे तो क्या करे। यह कहना है निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का। सिद्धू ने शनिवार को प्रेस से बात करते हुए कहा कि पंजाब में किसान की हालत बदतर कांग्रेस सत्ता में नहीं बल्कि पिछले 10 वर्षों में हुई है। पंजाब के किसानों को कर्जदार बनाने के पीछे पिछली सरकार का हाथ है। पिछले दस सालों में अकाली एंड पार्टी ने किसानों के बारे में केवल दावे किए है लेकिन कोई काम नहीं किया है।
चिंता न करो, चिंतन कर रही है सरकार
पंजाब के हालात कुछ शरारती तत्व बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर है। माहौल बिगाड़ने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब में पिछले कुछ महीनों में हुई हत्याओं के पीछे देशद्रोही व गैंगस्टरों का हाथ है। पंजाब पुलिस ने सभी मामले सुलझा लिए हैं। अमृतसर में हुई हिंदू नेता विपन शर्मा के हत्यारों तक पुलिस पहुंच चुकी है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी। पंजाब में उग्रवाद को सिर नहीं उठाने नहीं दिया जाएगा।
बेअदबी को लेकर पुलिस सतर्क
Navjot singh sidhu
- फोटो : File Photo
बेअदबी को लेकर पुलिस सतर्क
यह बात मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कही हैं। पंजाब में शांती के माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर उन लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जो लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। यह दावा निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हो रही बेअदबी को लेकर पुलिस पूरी सतर्क है। पिछले एक साल में 31 मामले सामने आए थे जिनमें 13 मामले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी से जुड़े थे। पुलिस गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के साथ मिलकर ऐसे मामलों को रोकने की कोशिश कर रही है।
गैंगस्टरों का गठजोड़ है आतंकियों से
पंजाब में गैंगस्टरों का गठजोड़ आतंकियों से है। यही वजह है कि पंजाब का माहौल खराब करने के लिए विदेशों में बैठे आतंकी गैंगस्टरों का सहारा ले रहे हैं। पंजाब में अब तक हुई हत्याओं के पीछे आईएसआई व गैंगस्टरों का गठजोड़ सामने आया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस आजाद है। पुलिस लोगों के हितों के लिए काम करे। पुलिस को पकोका के तौर पर जल्द ही बड़ा हथियार मिलने वाला है, जो गैंगस्टरों व आतंकियों के लिए खौफ का पर्याय बनेगा। यह कहते हुए पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि शहर की शांति व कानून व्यवस्था के लिए हर कोई पुलिस का सहयोग करे।