पानी को लेकर अभी तक राज्यों के बीच ही जंग छिड़ी हुई थी, लेकिन इस जंग में अब केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी कूद गए हैं। उन्होंने पूरी तरह से हरियाणा की तरफदारी की है और पानी पर हरियाणा का भी हक बताया है। पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया। बीरेंद्र सिंह रविवार को छोटूराम चौक के पास नीली कोठी में आए थे।
एसवाईएल को लेकर पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच छिड़ी जंग पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों सरकारों को इस पर बैठकर बातचीत करनी चाहिए। जिस तरह से पंजाब सरकार कर रही है, वह पूरी तरह से गलत है।
एसवाईएल के पानी पर हरियाणा के लोगों का भी हक है और उस पर पंजाब सरकार कोई जबरदस्ती नहीं कर सकती। केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए, जिससे मामले का समाधान हो सके। हरियाणा के लोगों को प्यासा मरने नहीं दिया जाएगा और इस मामले में वह भी केंद्र सरकार से बातचीत करने को तैयार हैं।