फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल रहेगा तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में शनिवार को मतदान होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए कुल 91 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इनमें 10 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 90 स्ट्रांग रूम और एक करनाल विधानसभा के लिए बनाया गया है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने दावा किया है कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम के बाहर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे और कमरों के अंदर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही स्ट्रांग रूम तैयार किए गए हैं। आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग अधिकारी 3 बार स्ट्रांग रूम को विजिट करेगा। स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने और कमरे को सील करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। कमरे का केवल एक ही दरवाजा होगा। यदि स्ट्रांग रूम में एक से अधिक दरवाजे हैं तो एक दरवाजे को छोड़ कर बाकी सभी दरवाजों और खिड़कियों को सील कर दिया जाएगा। कमरे को डबल लॉक किया जाएगा। स्ट्रांग रूम का त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों या उनके चुनावी एजेंटों के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर शौचालय, पीने का पानी और शेड की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। स्ट्रांग रूम के परिसर तक आने और जाने वालों के लिए लॉग बुक रखी जाएगी, जिसमें उनकी स्थिति दर्ज की जाएगी। लॉग बुक को रिटर्निंग अधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी देखरेख में रखेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें