फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू को भारत में चौथी और विश्व में 550वीं रैंक, डीयू पहले नंबर पर

Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विश्व की टॉप हजार विश्वविद्यालयों में पीयू विश्व में 550 वीं रैंक पर पहुंच गई है। इससे पहले पीयू की रैंकिंग 750 थी। वहीं भारत की यूनिवर्सिटी में पीयू ने चौथी रैंक कायम रखी है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी पहले नंबर पर बनी हुई है।
विज्ञापन


सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रेंकिंग (सीडब्ल्यूयूआर) ने विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी की रैंकिंग जारी की है। इसमें पीयू को 43.06 नंबर दिए गए हैं, जिससे टॉप की दो फीसदी विश्वविद्यालयों में पीयू अपना स्थान बना सकी। जबकि भारत में पहली रैंकपाने वाली डीयू को 43.61 नंबर मिले और विश्व की यूनिवर्सिटी में 397 रैंक दिया गया है।

आईआईटी दिल्ली को 43.6 नंबर केसाथ भारत में दूसरा और विश्व में 399 वीं रैंक मिला है। आईआईएससी को 43.27 नंबर केसाथ भारत में तीसरा और विश्व में 470 वी रैंक पर है। पीयू की इंटर्नल क्वालिटी एशयोरेंस सेल के डायरेक्टर प्रो. एम राजीव लोचन ने बताया कि  सीडब्ल्यूयूआर ने सभी शिक्षण संस्थानों की रेंकिंग तय करने केलिए अलग-अलग मापदंड रखे हैं। 
विज्ञापन


रैंकिंग के लिए तय मापदंड
शिक्षा की गुणवत्ता : इसे यूनिवर्सिटी की एलुमनी से तय किया गया, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल के अवार्ड जीते हैं। इस श्रेणी में पीयू को 353 नंबर मिले, जो डीयू, बीएचयू और आईआईटी से ज्यादा हैं।
एलुमनी इंप्लॉयमेंट : इसमें यूनिवर्सिटी के साइज के हिसाब से परखा गया। जिसकी एलुमनी ने विश्व की बड़ी कंपनियों में सीईओ तक का रैंक पाया।
क्वालिटी ऑफ फैकल्टी :  इसमें परखा गया कि जिस यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक स्तर पर इंटरनेशनल अवार्ड जीते हों।
पब्लिकेशन : इसमें जांचा गया कि किस यूनिवर्सिटी के रिसर्च पेपर बड़े स्तर पर मशहूर जरनलस का हिस्सा बने। इस श्रेणी में पीयू भारत में चौथे नंबर पर रही।
प्रभाव- इसमें देखा गया कि किस यूनिवर्सिटी केरिसर्च पेपर प्रभावी पब्लिकेशन का हिस्सा बने।
प्रशंसा पत्र : इस श्रेणी में ऐसे रिसर्च पेपर को जांचा गया कि जिनकी बहुत बड़े स्तर पर प्रशंसा हुई हो। इसमें पीयू को भारत में 13 वां स्थान मिला।
व्यापक प्रभाव : इसमें किसी यूनिवर्सिटी केएच इंडेक्स को परखा जाता है। इस श्रेणी में पीयू का भारत में 14 वीं रैंक है।
पेटेंट : इसमें विश्व स्तर पर किसी यूनिवर्सिटी की पेटेंट फाइलिंग देखी जाती है। इस श्रेणी में पीयू भारत में टीआईएफआर और जाधवपुर केसाथ तीसरे नंबर पर रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें