फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर नहीं होंगे समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 40 के श्री हनुमंत धाम में हनुमान जयंती पर इस बार समारोह नहीं होगा। श्री हनुमंत धाम को संचालित करने वाली संस्था महिला सुंदरकांड सभा की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण शहर के सभी मंदिर बंद हैं। ऐसे में मंदिर में समारोह आयोजित नहीं हो सकते। नीना तिवारी ने बताया कि उन्होंने शहर के निवासियों से अपील की है कि वे हनुमान जयंती आठ अप्रैल को अपने अपने घरों में ही रहकर मनाएं। अपने घरों में ही हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन

नीना तिवारी ने बताया कि महिला सुंदरकांड सभा हर साल सेक्टर 40 स्थित श्री हनुमंत धाम मंदिर में श्री हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करती थी। इस दिन भगवान पंचमुखी हनुमान जी के लिए 51 किलो के नवरत्न केक का भोग लगाया जाता था। भव्य सुंदरकांड का पाठ, संकीर्तन इत्यादि विधि विधान के साथ श्रद्धापूर्वक किया जाता था और पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को गदा (की-रिंग) प्रसाद स्वरूप वितरित की जाती थी। इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण सभा ने दोपहर बाद 3 बजे अपने-अपने घरों में सुंदरकांड पाठ करने का निर्णय लिया है। शहरवासियों से भी अपने-अपने घरों में पाठ करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें