फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण डिस्टेंस एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इस समय कोरोना के कारण देश-दुनिया में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कोई ऑनलाइन तरीके निकाल रहा है तो कोई अन्य। इस बीच डिस्टेंस एजुकेशन को बढ़ावा मिलेगा। पीयू का यूसोल विभाग इसी के जरिये शिक्षा दे रहा है। लाखों विद्यार्थियों ने इस संस्थान से एजुकेशन पाई है और वह देश- दुनिया में नाम कमा रहे हैं।
विज्ञापन

यूसोल की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की यूजीसी से लेकर अमेरिका तक के विश्वविद्यालयों में प्रशंसा हुई है। पूर्व वीसी प्रो. आरसी सोबती के समय इस केंद्र ने एक नई ऊंचाईयों को छूआ। माना जा रहा है कि इस बार इस सेंटर से डिस्टेंस एजुकेशन के लिए आवेदनों की संख्या अधिक आएगी। यहां प्रशिक्षित शिक्षक हैं। 1971 में शुरू हुए यूसोल ने आज काफी प्रगति की है। यहां बने प्रोजेक्ट गो ग्लोबल गो ऑनलाइन काफी फैमस हुआ जिसकी आज दुनिया को जरूरत महसूस हुई। यूसोल विभाग ने कई कार्यक्रमों के जरिये नई इबारत हासिल की। मालूम हो कि पीयू के इस सेंटर का नाम दुनियाभर में है। इग्नू भी डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए पढ़ाई करवाता है लेकिन यूसोल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि इग्नू की भी अपनी एक इमेज है। यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें