फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इस्कॉन के संस्थापक प्रभुपाद का दिव्य तिरोभाव तिथि महा महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद इस संसार से श्री भगवन की नित्य लीला में 48 वर्ष पहले प्रविष्ट हो गए थे। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि शनिवार को इस्कॉन चंडीगढ़ में भक्तों और अतिथियों ने इस दिन को एक महान उत्सव के रूप में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सुंदर पुष्प सजावट, संकीर्तन, दिव्य लीलाओं के निरंतर गुणगान और स्मरण का साथ समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन

भव्य गुरु पूजा हुई। भक्तों ने श्रील प्रभुपाद की असीम महिमा का वर्णन किया। श्रील प्रभुपाद को फलों के रस, पंचामृत आदि से भव्य महा अभिषेकम अर्पित किया गया। मृदंग और करताल के साथ भगवान के मधुर पवित्र नामों का गायन किया गया। पुष्पांजलि और महाआरती अर्पित की गई। श्रील प्रभुपाद की प्रसन्नता के लिए प्रभुपाद की पसंदीदा कचौड़ी और अन्य व्यंजनों सहित विभिन्न व्यंजनों से युक्त 108 महाभोग अर्पित करने के बाद, सभी भक्तों ने महाप्रसादम ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें