फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेवा पर्व पर कलाग्राम में शुरू हुआ विकसित भारत के लिए कलाओं का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। सेवा पर्व के मौके पर कलाग्राम, मनीमाजरा कला और संस्कृति का केंद्र बन गया। नार्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से विजन ऑफ विकसित भारत के तहत एक भव्य कला कार्यशाला और प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 200 से अधिक वरिष्ठ व युवा कलाकारों ने भाग लिया। इनमें 100 से अधिक प्रोफेशनल व स्टूडेंट आर्टिस्ट्स ने कैनवास पर सपने उकेरे।
विज्ञापन

कलाकारों की हौसला-अफजाई के लिए एनजेडसीसी के डायरेक्टर फुरकान खान, संस्कार भारती के नवीन और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में कला और सेवा की भावना को जोड़ते हुए कलाकारों को न केवल अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिला बल्कि विकसित भारत के विजन को रंगों के जरिए साकार करने का मंच भी प्राप्त हुआ। इसके परिणाम सोमवार को आएंगे।

कला से सेवा की प्रेरणा
मंच से भीम मल्होत्रा ने कहा कि सेवा पर्व कला और संस्कृति को समाज सेवा से जोड़ने का सुंदर प्रयास है। कलाकारों ने अपने कैनवास पर जिस तरह ‘विकसित भारत’ की झलक पेश की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं फुरकान खान ने कहा कि यह देखकर संतोष होता है कि युवा और वरिष्ठ दोनों कलाकार समान उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए। इस तरह के आयोजनों से न केवल कला का विकास होता है बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई सोच भी जन्म लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनाम और श्रेणियां
कार्यशाला में दो श्रेणियां रखी गईं - प्रोफेशनल और स्टूडेंट। दोनों वर्गों के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रोफेशनल कैटेगरी: प्रथम इनाम ₹1,00,000, द्वितीय ₹50,000 और तृतीय ₹25,000।
स्टूडेंट कैटेगरी: प्रथम इनाम ₹25,000, द्वितीय ₹15,000 और तृतीय ₹10,000।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें