फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कारीगरी चौपाल और क्राफ्ट बाजार में पारंपरिक कला का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित निफ्ट कैंपस में 19 से 21 फरवरी तक कारीगरी चौपाल और क्राफ्ट बाजार का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य कारीगरों को एक मंच पर लाना और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। चारू खन्ना, क्रिएटिव डायरेक्टर, इस कार्यशाला का प्रमुख हिस्सा रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से कारीगरों ने भाग लिया। यहां संगरूर से खेस, चंडीगढ़ से पुंजा दरी, बगरू (राजस्थान) की डाबू प्रिंटिंग और पंचकूला से दरियां प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही अमृतसर, दिल्ली और हरियाणा से वुड कार्विंग, करनाल से इमिटेशन ज्वेलरी, कढ़ाई और कालीन और बहादुरगढ़ से ज्वेलरी और स्टिपलिंग आर्ट पेंटिंग भी दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और कला प्रेमियों को विभिन्न शिल्प तकनीकों को समझने और पारंपरिक कारीगरी का अनुभव करने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कारीगरों को प्रोत्साहन देना और उनकी आजीविका को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें