मनीमाजरा। मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स एवं डुप्लेक्स क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन शनिवार को चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी करेंगे। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की विशेष अतिथि होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 5:15 बजे मनीमाजरा के मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के मेन मार्केट में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को सुरक्षित माहौल प्राप्त होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी शामिल होंगे।