फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कृष्णा मार्केट में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में मार्केट वेलफेयर कमेटी की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का बुधवार को पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने उद्घाटन किया। उन्होंने इसे दुकानदारों की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि कैमरे लगने से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। पार्षद ने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से बाजार में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और ग्राहकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। वर्ष 2009 में स्थापित इस मार्केट में करीब 300 दुकानें हैं जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। हाल के समय में चोरी की घटनाएं बढ़ने के कारण दुकानदारों ने यह कदम उठाया। इस अवसर पर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरमेश सिंह काका, महासचिव ईश्वर चंद और कैशियर सुशील राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें