सीसीएल के बारे में अमरदीप सरीन ने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित आयोजन भारत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी व्यापक पहुंच बनाने के साथ-साथ विश्व स्तर पर लगभग 250 मिलियन लोगों तक देखा गया। सीसीएल वर्ष 2011 में शुरू हुआ था अब तक नौ एडिशन आयोजित किए जा चुके हैं।
यह है पंजाब की टीम
सोनू सूद (कप्तान), बीनू ढिल्लों (उपकप्तान), गुरप्रीत घुग्गी, बब्बल राय, निंजा, जस्सी गिल, हार्डी संधू, राहुल देव, अपारशक्ति खुराना, गैवी चहल, युवराज हंस, मनमीत सिंह, हरमीत सिंह, देव खरौड़, बलराज स्याल और सुयश राय।
पंजाब दे शेर का पहला मुकाबला 25 फरवरी को
पंजाब दे शेर का पहला मुकाबला 25 फरवरी को शारजाह में चेन्नई राइनोज के खिलाफ होगा। दूसरा मैच 1 मार्च को हैदराबाद में तेलुगु वारियर्स के साथ होगा। अगले दो मैच चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। पंजाब दे शेर आठ मार्च को अपने तीसरे मुकाबले में बंगाल टाइगर्स से भिड़ेंगे और अंतिम लीग मैच दस मार्च को मुंबई हीरोज के खिलाफ होगा। उसके बाद प्लेऑफ 15 और 16 मार्च को विशाखापट्टनम (वाइजैग) में खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच भी 17 मार्च को यहीं पर होगा।
लोगों को होगा भरपूर मनोरंजन
सभी 16 सीसीएल लीग मैच, तीन प्ले ऑफ मैच और एक फाइनल मैच का प्रसारण क्षेत्रीय चैनलों सहित भारत के शीर्ष खेल और मनोरंजक प्रसारण चैनलों पर लगभग 80 घंटे की मल्टी लाइव स्ट्रीमिंग के लिए किया जाएगा। देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले यह मैचों को देखने के लिए स्टेडियम में पांच लाख से अधिक लोगों की उम्मीद है।