फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीईटी में ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी, प्रैक्टिकल होंगे ऑफलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी, लेकिन प्रैक्टिकल की आवश्यकता होगी तो उन्हें कॉलेज बुलाया जा सकता है। डिग्री विंग के विद्यार्थियों की कक्षाएं भी ऑनलाइन ही लगेंगी।
विज्ञापन

डिप्लोमा विंग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं हाल ही में खत्म हुई हैं। परीक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में चल रही थीं। कुछ विद्यार्थी छात्रावासों में भी आए हुए थे। इस बीच कोरोना के केसों की संख्या में वृद्धि हो गई। नए दिशा-निर्देश जारी हो गए। इसी को ध्यान में रखकर कॉलेज की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई है। छात्रावासों में रह रहे कुछ विद्यार्थी अपने घर भी चले गए हैं। विद्यार्थियों से कहा गया है कि पढ़ाई से जुड़ी दिक्कतों का हल ऑनलाइन किया जाएगा। छात्र शिक्षकों के संपर्क में रहें। सूत्रों का कहना है कि जब प्रयोग करवाए जाएंगे तो हालातों को देखते हुए विद्यार्थियों को कैंपस बुलाया जा सकेगा। कई अन्य निर्देश भी कॉलेज की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें