फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के आखिरी सप्ताह में हो सकती हैं सीसीईटी की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जून के आखिरी सप्ताह से चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) की परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। इस बार भी परीक्षाएं ऑनलाइन ही करवाए जाने की योजना है। ऑफलाइन परीक्षा की यदि छात्र मांग करते हैं तो उसके लिए कोरोना के हालात देखकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीईटी में 1200 से अधिक विद्यार्थी हैं। मार्च में हुई परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए थे। इसका छात्रों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। आखिर में सीसीईटी डिप्लोमा विंग के छात्रों की मांग माननी पड़ी। जून-जुलाई में होने वाली परीक्षाओं के लिए भी कोरोना के हालात देखे जाएंगे।
सूत्रों का कहना है कि संस्थान अभी ऑनलाइन ही परीक्षा कराने की योजना बना रहा है। इसकी जानकारी विद्यार्थियों को संस्थान जून में देगा। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों ने संस्थान को पत्र लिखे हैं। वे चाहते हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन ही हों, क्योंकि दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे विद्यार्थियों का आना संभव नहीं हो सकेगा। यह भी हो सकता है कि उस दौरान कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन लगा हो। ऐसे में परीक्षाएं ऑनलाइन करवाना ही ठीक रहेगा। छात्रों ने कहा कि चंडीगढ़ व आसपास के छात्र ही ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ये छात्र भी परीक्षाएं ऑनलाइन ही चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें