फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीईटी डिप्लोमा के छात्रों को मिला पीयू में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों के लिए इस साल खुशखबरी रही। इसका कारण यह है कि पीयू से जुड़े इंजीनियरिंग कॉलेज में लेटरल एंट्री से दोगुने विद्यार्थियों के दाखिले हो गए। लगभग 26 दाखिले विद्यार्थियों को मिले हैं। अब सवाल यह खड़ा है कि पीयू क्या अगले साल भी इस क्रम को जारी रखेगी या फिर दाखिले बंद हो जाएंगे। छात्रों की मांग है कि यह सीटें उनको आगे भी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

सीसीईटी डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों को डिग्री कोर्सेज में महज दस फीसदी ही लाभ मिल पाता है। यह लेटरल एंट्री के जरिए होता है। पीयू मीट परीक्षा में केवल उसी स्थिति में दाखिले मिलते हैं जब पीयू में सीटें खाली रह जाती हैं। इस बार पीयू के इंजीनियरिंग कॉलेज में डिप्लोमा विंग के 26 विद्यार्थियों को दाखिले दिए गए हैं। इससे विद्यार्थी कुछ खुश हैं, लेकिन वह यह क्रम आगे भी जारी रखना चाहते हैं। उनका तर्क है कि पीयू मीट में भी उनको जगह मिले। ऐसा होने से डिप्लोमा के विद्यार्थी डिग्री कर पाएंगे और गरीब परिवारों के घरों से भी इंजीनियरिंग निकलेंगे। हालांकि पीयू अगले साल क्या नियम रखेगी यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें