फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सोनीपत में भी लीक हुए थे दोनों पेपर, स्कूल प्रबंधकों, शिक्षक और छात्रों से पूछताछ

Mon, 02 Apr 2018 04:58 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
इसी कोचिंग सेंटर के शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत स्थित एक स्कूल से भी 10वीं व 12वीं के पेपर लीक हुए थे। एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने स्कूल से जुड़े करीब दस लोगों को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें स्कूल मैनेजमेंट के लोग समेत शिक्षक और छात्र शामिल हैं।

विज्ञापन


इनसे कई दौर की पूछताछ हो चुकी है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कहीं पेपर लीक होने की शुरुआत इसी स्कूल से तो नहीं हुई थी। एसआईटी के एक सदस्य ने बताया कि 10 और 12वीं कक्षा के गणित और अर्थशास्त्र के पेपर हरियाणा में भी लीक हुए थे। दिल्ली पुलिस सोनीपत के अलावा पानीपत और करनाल में पेपर लीक की जांच कर रही है। मामले में कुछ स्कूल और कोचिंग सेंटरों को नोटिस भेजे गए हैं।

मामले की जांच कर रही एसआईटी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि 10वीं व 12वीं की पेपर व्हाट्सऐप पर दिल्ली से हरियाणा के छात्रों को भेजे गए साथ ही हरियाणा से भी पेपर दिल्ली निवासी छात्रों और अन्य लोगों को भेजे गए थे। 
विज्ञापन


अहम बात यह है कि हरियाणा से दिल्ली भेजे गए व्हाट्स ऐप मैसजों की संख्या ज्यादा पाई गई है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि पेपर लीक होने का व्हाट्स ऐप मैसेज सबसे पहले कहां से भेजा गया था। माना जा रहा है कि सबसे पहले मैसेज हरियाणा से दिल्ली आया था। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के बाहरी इलाके समेत हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और करनाल समेत अन्य शहरों में छापेमारी कर रही हैं। 

विज्ञापन

20 से 25 हजार प्रति छात्र पर तय हुआ था सौदा 

एसआईटी के सदस्य ने बताया कि रविवार को दिल्ली से पकड़े गए शिक्षक रोहित और ऋषभ को पेपर लीक करने पर जो पैसे आते उसमें उनकी 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी तय थी। रोहित के कहने पर ऋषभ ने तौकीर को 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र का पेपर व्हाट्स ऐप पर भेजा था। एसआईटी के एक सदस्य ने बताया कि तौकीर ने अपने कोचिंग सेंटर के दस छात्रों को पेपर भेजे थे। हर छात्र को पेपर भेजने पर 20 से 25 हजार रुपये देने का सौदा तय हुआ था। तौकीर इस पैसे को एकत्रित कर दोनों शिक्षकों को देता। एसआईटी इस बात की जांच कर रहे है कि तौकीर को कितना हिस्सा मिलना था और उसने कितने छात्रों को पेपर भेजे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें