फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख रिश्वत मामले में सीबीआई की लुधियाना में भी दबिश, एडीजी का फ्लैट खंगाला

Thu, 02 Jan 2020 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्लैट में सीबीआई ने दी दबिश।
विज्ञापन

सीबीआई ने बुधवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एडीजी चंद्रशेखर को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किया है। बुधवार को सीबीआई टीम ने लुधियाना में भी एडीजी के फ्लैट पर दबिश देकर रिकॉर्ड को खंगाला। फ्लैट से कुछ मिला या नहीं इस संबंध में कोई अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। वहीं एडीजी के फ्लैट के आसपास रहने वाले लोग भी इस मामले में पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एडीजी चंद्रशेखर व दो बिचौलियों को सीबीआई ने बुधवार को हिरासत में लिया है। इसके बाद सीबीआई की टीम ने बुधवार दोपहर बाद बाडेवाल रोड स्थित मार्बल होम्स में दबिश दी। यहां पर एडीजी का फ्लैट है। लगभग दो घंटे तक टीम इस फ्लैट को खंगालती रही। यहां से कुछ सामान जब्त करने के बाद टीम रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम ने डीआरआई के सराभा नगर स्थित दफ्तर में भी जांच की है। यहां से क्या मिला, इस संबंध में कोई जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें