20 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की तरफ से छापेमारी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली, पंचकूला समेत 20 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की तरफ से छापेमारी जारी है।
मानेसर भूमि घोटाले को लेकर छापेमारी हुई है। बताया जा रहा है कि गुड़गांव, पंचकूला, चंडीगढ़, दिल्ली, रोहतक समेत 20 जगहों पर छापेमारी चल रही है। हुड्डा के चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर स्थित फ्लैट पर सीबीआई के चार अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूड्डा का फिलहाल कोई आता पता नहीं है।
रोहतक में पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा की कोठी पर पहुंची सीबीआई टीम। कोठी में घुसने नहीं दिया। इसके बाद टीम कैंप कार्यालय पहुंची, लेकिन यहां भी इंट्री नहीं हुई। फिर टीम ने जींद रोड स्थित फार्म हाउस का रूख किया।
टीम अभी भी रोहतक शहर में ही है और उनके पूर्व प्रधान सचिव रहे एमएल तायल व पूर्व ओएसडी छत्तर सिंह चौहान व रणसिंह मान के ठिकानों पर भी छापामारी चल रही है।