फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI के चक्रव्यूह में फंसे हुड्डा, बोले- शख्सियत दमदार होती है तभी दुश्मन बनते हैं

Wed, 17 May 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राजनीतिक दुर्भावना वश काम कर रही है। उन्होंने किसी लैंड डील में किसी को फायदा नहीं पहुंचाया है। यह सारी कसरत भाजपा की राजनीतिक दुर्भावना है।
विज्ञापन


सीबीआई पूछताछ पर जेब से पर्ची निकालते हुए हुडडा ने जेब से पर्चियां निकाल कर दो शेर सुनाए और बोले मेरी खामोशियां ही पूरा अखबार है। ऐजेएल सहित अन्य भू मामलो में चल रही जांच पर हुड्डा ने कहा कि मेरे कार्यकाल में कुछ भी गलत नहीं हुआ है। सभी मामलों में नियमों के मुताबिक कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

सीबीआई पूछताछ पर मेरी खामोशियां ही पूरा अखबार

- फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि एकमात्र बात जो भाजपा सरकार के खाते में जोड़ी जा सकती है। वह यह है कि यहां तेजी से अफसरों केतबादले होते हैं। विकास के नाम पर प्रदेश में कुछ नहीं किया जा रहा। इस समय हरियाणा में दबाव की राजनीति शुरू की गई है। जिससे डर कर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

सच सामने आएगा, मेरे समय में किसी भी व्यक्ति को एक इंच भी जमीन नियमों से अलग हट कर नहीं दी गई। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की खट्टर सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। रोहतक सहित अन्य जिलों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पिछले ढाई साल में हरियाणा काफी पीछे चला गया है। मुख्यमंत्री विदेश दौरे की तैयारी कर रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आज तक एक भी उद्योग हरियाणा में नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें