फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामलाः आरोपी जसविंदर के बारे में पूछताछ को बुलाया तो पूर्व ड्राइवर हरविंदर ने निगल लिया जहर

Fri, 24 Jul 2020 10:52 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जहर निगलने वाला हरविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिश्वतखोरी में फंसी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर के पूर्व ड्राइवर होमगार्ड हरविंदर सिंह ने वीरवार को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जसविंदर कौर के बारे में पूछताछ के लिए सीबीआई ने हरविंदर को वीरवार को सेक्टर-30 स्थित दफ्तर बुलाया था। बता दें कि जसविंदर कौर के पांच लाख की रिश्वतखोरी में फंसने से पहले हरविंदर मनीमाजरा थाने में ही तैनात था और एसएचओ की गाड़ी चलता था। जसविंदर के केस में फंसने के बाद हरविंदर का भी तबादला सारंगपुर थाने में कर दिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की पूछताछ से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सारंगपुर थाना एरिया के अंतर्गत एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौरन उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया। पुलिस की जांच में उसकी पहचान चंडीगढ़ के होमगार्ड हरविंदर के रूप में हुई।
विज्ञापन


डॉक्टरी जांच में पता चला कि हरविंदर ने जहरीला पदार्थ निगला है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि हरविंदर की हाल ही में मनीमाजरा थाने से सारंगपुर थाने मे ट्रांसफर हुई थी। वह मनीमाजरा की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर का ड्राइवर था।

सारंगपुर थाने से बुधवार नाइट ड्यूटी करने के बाद अगली सुबह करीब 7.15 बजे थाने से निकलकर झामपुर स्थित अपने घर रवाना हो गया था लेकिन पुलिस को थोड़ी देर बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में 174 सीआरपीसी के तहत छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने इस पूरे केस में चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें