साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। सीबीआई टीम ने रोहतक सुनारिया जेल पहुंचकर बाबा से पूछताछ की है। करीब 3 घंटे यह पूछताछ चली और इस दौरान राम रहीम पसीना पोंछता रहा।
जेल सूत्रों के मुताबिक, हालांकि राम रहीम किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाया, लेकिन सीबीआई टीम की इस मुलाकात ने उसकी हालत खराब कर दी। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम गोपनीय तरीके से रोहतक जेल पहुंची और बाबा से रणजीत सिंह व पत्रकार छत्रपति मर्डर केस व साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के संबंध में पूछताछ की।
बता दें कि डेरामुखी पर अनुयायियों को नपुंसक बनाने के आरोप पहले से लगे हुए हैं और इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। इसी जांच के तहत राम रहीम से पूछताछ की गई और टीम दोबारा भी राम रहीम से पूछताछ कर सकती है।