मनीमाजरा। आईटी पार्क थाना पुलिस ने एक युवक को बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर घूमते गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान पंचकूला निवासी समीर उर्फ सैम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आईटी पार्क थाना पुलिस ने मनीमाजरा में रेलवे फाटक के पास नाका लगा रखा था। शक के आधार पर बाइक चालक को रोककर जांच की तो पता चला कि नंबर प्लेट फर्जी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक उसने चुराई थी या किसी से खरीदी थी। संवाद