मनीमाजरा। रायपुर खुर्द निवासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरदीप सिंह ने बताया कि जीरकपुर स्थित ढकोली की वार्ड नंबर 3 में रहने वाले प्रिंस और सुखविंदर सिंह ने न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर उससे 11.10 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो वीजा दिलवाया और न पैसे लौटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद