फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के हजारों कर्मचारियों की कैशलेस मेडिकल सुविधा को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। पीयू ने उन्हें कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ दे दिया है। इसके आदेश जारी हो गए हैं। चार निजी अस्पतालों का चयन किया गया है, जहां पर कर्मचारी इलाज करवा सकेंगे। हर वार्ड का किराया निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही किस बीमारी के इलाज पर कितना पैसा लगेगा और पीयू कितने का भुगतान करेगा, इसकी सूची तैयार हो गई है।
विज्ञापन

पीयू के कर्मचारी लंबे समय से कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग करते आ रहे थे। इसके लिए सिंडिकेट व सीनेट ने मंजूरी दे दी थी। इसके लिए फाइनल हस्ताक्षर होने बाकी थे जो शुक्रवार को हो गए। कर्मचारियों के इलाज के लिए इंडस हॉस्पिटल मोहाली, ग्रेशियन हॉस्पिटल मोहाली, ओजस हॉस्पिटल पंचकूला व दृष्टि आई हॉस्पिटल चंडीगढ़ से करार किया गया है। बेसिक पे के मुताबिक मेडिकल सुविधाओं का लाभ कर्मियों को मिलेगा। आईसीयू चार्ज जनरल वार्ड का 300 रुपये प्रतिदिन व प्राइवेट वार्ड के लिए प्रतिदिन 1000 रुपये देने होंगे। जनरल वार्ड रूम रेंट 50 रुपये व प्राइवेट वार्ड के 1500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने होंगे। इसके अलावा बीमारियों के इलाज में लगने वाले चार्ज की लिस्ट भी दी गई है। इस सुविधा से कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें