चंडीगढ़ प्रशासन ने आयोजित किया था कैशलेस दंगल
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पहले कैशलेस दंगल का आयोजन मंगलवार को सेक्टर - 17 स्थित फुटबाल स्टेडियम में किया गया। इसमें डिजिटल केसरी का खिताब हितेश उर्फ काला और बाल केसरी दंगल का खिताब जसकरण ने जीता।
चंडीगढ़ को कैशलेस सिटी बनाने के लिए कैशलेस दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर, विशेष अतिथि यूनियन मिनिस्टर साइंस एंड टेकभनोलॉजी डा. हर्षवर्धन , शहर की सांसद किरण खेर, अभिनेता आयुष्मान खुराना, कुश्ती में ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, डीसी अजीत बाला जी जोशी सहित अन्य प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। प्रशासक बदनौर का स्वागत मार्केट कमेटी के चेयरमैन जुझार सिंह ने पगड़ी और गदा भेंट कर किया।
प्रशासन की ओर से आयोजित कैशलेस कुश्ती प्रतियाेंगिता के विजेताओं की धनराशि डिजिटल माध्यम से बैंक खातों में दी गई। जबकि दर्शकों ने विजेता पहलवानों को कैश पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता के दौरान फुटबाल स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कैशलेस दंगल 18 मुकाबलों का आयोजन किया गया। लेकिन इसमें सबसे अहम मुकाबला डिजिटल केसरी व बाल केसरी का हुआ।
टॉस से हुआ डिजिटल केसरी का फैसला
चंडीगढ़ प्रशासन ने आयोजित किया था कैशलेस दंगल
- फोटो : अमर उजाला
टॉस से हुआ डिजिटल केसरी का फैसला
सबसे बड़ी कुश्ती डिजिटल केसरी के खिताब के लिए फाइनल मुकाबला दिल्ली के हितेश उर्फ काला तथा पंजाब के गौरव के बीच हुआ। दोनो के बीच करीब 15 मिनट की कुश्ती हुई लेकिन जीत हार का फैसला नहीं हो सका। अंतत: रेफरी ने टॉस उछालकर दिल्ली के हितेश को विजेता घोषित किया। हितेश के खाते में 60 हजार और गौरव के खाते में 40 हजार रुपये प्रशासक वीपी बदनौर ने ट्रांसफर किए।
कैशलेस दंगल बेहतरीन : हितेश
देश के पहले डिजिटल केसरी का खिताब जीतने वाले हितेश ने का कहना था कि कैशलेस प्रतियोगिता बेहतरीन रही। हितेश ने 17 बार हिंद केसरी का खिताब जीता है। उन्होंने बताया कि कुश्ती उनको विरासत में मिली हैं। वह कुश्ती का अभ्यास दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को करते हैं। डाइट में हर रोज तकरीबन 3 किलो चिकन तथा 5 किलो दूध तथा 10 अंडे खाते हैं। उन्होंने कहा की कुश्ती अब गांव से निकल शहरो तक पंहुच चुकी हैं। उन्होंने बताया की आने वाली कुश्ती प्रतियोगिता भी कैशलेस होगी। हितेश ने कहा की कैशलेस से करप्शन रुकेगा। सभी को इसका सहयोग करना चाहिए।
अन्य विजेता
कैशलेस दंगल में अन्य कई पहलवानों के मुकाबलों का आयोजन किया गया। जिसमें विराज, मनप्रीत,सुंदर ,सतपाल तथा चंडीगढ़ पुलिस के अमित विजयी रहे।