मनीमाजरा। मौलीजागरां के विकास नगर के मकान नंबर-713 में चोर ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। मौलीजागरां पुलिस ने जरनैल सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जरनैल सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर 2024 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से 25,000 रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, दो पासपोर्ट, एक ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट और डेबिट कार्ड और एक चेक बुक चुरा ली। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए चोरी करने वाले की तलाश शुरू कर दी।