फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता हुई नवविवाहिता, कॉल डिटेल्स में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता नामजद

Tue, 30 Apr 2019 12:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

फिरोजपुर के एक गांव से लापता हुई नवविवाहिता के मामले में थाना आरिफके पुलिस ने एक भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक नवविवाहिता के लापता होने से पहले उसके मोबाइल फोन पर उक्त नेता से बातचीत होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को लापता हुई नवविवाहिता के पति के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी मोहित धवन का कहना है कि तफ्तीश के बाद कई ऐसे सबूत मिले, जिस कारण भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को नामजद किया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लापता विवाहिता के पति ने अपने गांव में रविवार को प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया था कि भाजपा नेता का उनके घर नहीं बल्कि उसकी पत्नी के मायके पर आना जाना था।
विज्ञापन


बीती 24 अप्रैल को उसकी पत्नी देर रात्रि घर से लापता हो गई। पति ने बताया कि उसकी पत्नी के मोबाइल फोन की डिटेल निकाली गई तो भाजपा नेता के निवास स्थान से कालें आई हैं, मोबाइल रिकॉर्डिंग के मुताबिक उक्त भाजपा नेता की आवाज है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तफ्तीश में पाया गया है कि उक्त भाजपा नेता ने अपने कुक और कोठी में काम करने वाली एक महिला के दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम पर दो सिम कार्ड लिए हुए थे ,जिन्हें उक्त नेता ही इस्तेमाल कर रहा था।

इसी तफ्तीश के चलते उक्त मामले में भाजपा नेता को नामजद किया है। भाजपा नेता का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। उसके दोनों मोबाइल फोन बंद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें