फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई फोन लेकर फरार होने के आरोप में दो युवकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। आईटी पार्क से आई फोन छीनकर फरार होने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रोहित और गौरव के रुप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-9 पंचकूला निवासी अंकित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सेक्टर-7 में गुप्ता सेनेटरी के नाम से उसका शोरूम है। उसे ग्राहक बनकर गौरव ने फोन किया और सेनेटरी फिटिंग खरीदने की बात कही। गौरव ने उसे फोन कर एडवंास लेने के लिए आईटी पार्क में डीएलएफ बिल्डिंग के गेट नंबर दो के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर गार्ड ने उसे डीएफएल भवन के पास इंतजार करने को कहा। करीब 15 मिनट बाद रोहित नाम का युवक आया और बोला कि उसका फोन बंद हो गया है। गौरव से बात करने के लिए रोहित ने अंकित गुप्ता का फोन मांगा। इस दौरान रोहित फोन पर बात करते हुए डीएलएफ के अंदर चला गया और जब करीब 15 मिनट तक वापस नहीं लौटा तो अंकित ने अपने मोबाइल पर फोन किया। इस दौरान उसका मोबाइल नंबर स्विच्ड ऑफ आया। अंकित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्जकर ठगी करने वालों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें