फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में कोठी कब्जाने का मामला : शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के विदेश भागने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जा करने में आरोपी शराब कारोबारी देश छोड़ चुका है। पुलिस को आशंका है कि वह विदेश में है। उसके पासपोर्ट का विवरण खंगालने में एसआईटी जुटी है। मामले के खुलासे के करीब 40 दिन बाद भी कई आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

एसआईटी ने सेक्टर 37 स्थित विवादित कोठी के बारे में एस्टेट ऑफिस से जवाब मांगा है कि फर्जी तरीके से हुई रजिस्ट्री के लिए जिम्मेदार कौन है और उसकी भूमिका क्या है। सेक्टर-37 स्थित कोठी नंबर 340 के किराएदार प्रदीप रतन ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह जिस कोठी में किराएदार है, उसे कुछ लोग कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत में पत्रकार संजीव महाजन समेत कई आरोपियों के नाम थे। इसके बाद एसआईटी ने संजीव महाजन, सेक्टर 39 थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राजदीप सिंह, डीएसपी के भाई सतपाल डागर और मनीष गुप्ता को गिरफ्तार किया था। जबकि केस में फरार चल रहे सेक्टर-38/सी निवासी सौरभ गुप्ता, सेक्टर/11ए निवासी खलिंदर सिंह उर्फ कादियान, सेक्टर/33 निवासी शराब कारोबारी अरविंद सिंगला और मोहाली फेज-9 औद्योगिक क्षेत्र निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी (नकली राहुल मेहता) को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। पुलिस ने इन पर 50-50 हजार का इनाम तक घोषित कर दिया है। दो अन्य आरोपी शेखर और दलजीत सिंह की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें