फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नर्सरी छात्र की पिटाई का मामला बाल आयोग पहुंचा, स्कूल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी के छात्र की कथित पिटाई का मामला चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंच गया है। आयोग की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने स्वत: संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। आयोग ने घटना की सीसीटीवी फुटेज, पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट और अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है। उधर, पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में बच्चे के साथ मारपीट की गई और बाद में प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज छिपाने का प्रयास किया। छात्र के पिता अर्शदीप सिंह, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कार्यरत हैं, ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की विस्तार से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें