फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: बिना मास्क और बेवजह घूम रहे थे तीन युवक, पुलिस ने पूछा तो नहीं दे पाए वाजिब जवाब, केस दर्ज

Wed, 15 Apr 2020 10:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

छछरौली के त्रिवेणी चौक पर बेवजह घर से बाहर निकलकर कार में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने न तो मुंह पर मास्क पहना हुआ था और न ही सामाजिक दूरी अपनाया हुआ था। पुलिस के कारण पूछने पर तीनों कार सवार कोई कारण भी नहीं बता पाए। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को छछरौली थाना पुलिस कोरोना महामारी के संबंध में त्रिवेणी चौक पर गश्त कर रही थी। तभी शेरपुर मोड की ओर से एक कार आई। जिसमें तीन लोग सवार थे। किसी ने भी मास्क नहीं पहना था और कार के अंदर सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया। ऐसी लापरवाही से कोरोना संक्रमण फैल सकता है। 

उन्हें रोककर घर से बाहर घूमने का कारण पूछा गया लेकिन तीनों कार सवार कोई वाजिब उत्तर नहीं दे पाए। बता दें कि पूरे देश में कोरोना महामारी के तहत लॉकडाउन जारी है। बिना मास्क और बेवजह बाहर घूमना अपराध है। पूछताछ में कार सवारों की पहचान नाहर ताहरपुर निवासी सलमान खान, सोहेल खान व युवराज सिंह के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ थाना छछरौली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें