फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी: पीजीआई की डॉक्टर से कहा-आपके नाम से ताइवान कूरियर में जा रहा ड्रग, ठग लिए 2.21 लाख रुपये

Fri, 22 Sep 2023 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीजीआई की महिला डॉक्टर का कहना है कि 13 अप्रैल को दोपहर 12.05 बजे उन्हें एक नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि वह फेडेक्स कूरियर सर्विस मुंबई की अंधेरी शाखा से  बोल रही है। उनके नाम से मुंबई से ताइवान के लिए एक पार्सल बुक हुआ था जिसमें ड्रग था। मुंबई कस्टम विभाग ने इसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पीजीआई की एक महिला डॉक्टर को फर्जी कूरियर में ड्रग की बात से डराकर उनके खाते से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराध पुलिस थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-38 में रहने वाली डॉ. मोनिदिपा कोनर ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कूरियर सेवाएं प्रदान करने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम का हाल: 23 और 24 को पंजाब-हरियाणा में हल्की बारिश के आसार, देरी से होगी मानसून की विदाई

पीजीआई की महिला डॉक्टर का कहना है कि 13 अप्रैल को दोपहर 12.05 बजे उन्हें एक नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि वह फेडेक्स कूरियर सर्विस मुंबई की अंधेरी शाखा से प्रिंसी बोल रही है। उसने कहा कि उनके नाम से मुंबई से ताइवान के लिए एक पार्सल बुक हुआ था जिसमें ड्रग था। मुंबई कस्टम विभाग ने इसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने तो कोई कूरियर नहीं भेजा था मगर कॉलर ने कहा कि उन्हें कस्टम अधिकारी को सफाई देनी होगी। इसके बाद एक नकली कस्टम अधिकारी अजय कुमार बंसल ने शिकायतकर्ता से स्काइप पर बात की। आरोपी ने शिकायतकर्ता से पूछा कि उन्होंने आधार नंबर, पैन कार्ड और बाकी जानकारी कहां-कहां दे रखी है। इसके बाद शिकायतकर्ता को एक व्यक्ति की फोटो दिखाई और फर्जी अधिकारी ने कहा कि वह उनके नाम से मुंबई में तीन बैंक खाते चला रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर पहुंचे भगवंत मान: पीएपी में पासिंग आउट परेड में हुए शामिल, 2999 कांस्टेबल ने दी सलामी
विज्ञापन


2,21,652 रुपये जमा करवाए 
शिकायतकर्ता के बैंक खाते की वेरिफिकेशन के नाम पर दोनों खातों से 98,326 रुपये दो बार दो खातों में ट्रांसफर करने को कहा गया। कहा गया कि इसके बाद आरबीआई खातों की वैधता की जांच करेगा और वैधता के बाद खाते में रकम वापस आ जाएगी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने बंधन बैंक खाते से 98,326 और एसबीआई खाते से तीन बार में 30,464 और फिर 67,862 एवं अंत में 25,000 रुपये जमा करवा दिए। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई और बताया कि उनके साथ कुल 2 लाख 21652 रुपये की ठगी हो गई।

पिछले सप्ताह जीएमसीएच 32 की डॉक्टर को बनाया था शिकार
बीते सप्ताह जीएमसीएच-32 की एक महिला सर्जन के साथ भी इसी प्रकार की ठगी को अंजाम दिया गया था। सर्जरी विभाग में सीनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर को ठगों ने कहा था कि वह मुंबई के कस्टम और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी हैं। ठगों ने कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से ताइवान जा रहा है। इसमें चरस भी है। ऐसे में उन्हें भी डरा कर खाते से 1,23,426 रुपये की ठगी कर ली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें