फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छात्र पर हमले के आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने स्टूडेंट पर जानलेवा हमले में आरोपी हरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मोहाली निवासी अमन मलिक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-32 स्थित कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। वह अपने कॉलेज स्टूडेंट एसोसिएशन का कार्यकर्ता भी है। अमन मलिक ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव से एक दिन पहले शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों की संगठन के एक लीडर के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। छह सितंबर 2023 को शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों का संगठन के लीडर के साथ सेक्टर 50 स्थित स्कूल के पास झगड़ा हो गया था। मामले को लेकर थाना-49 में मामला भी दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के मुताबिक लीडर उसके दोस्तों को कहता रहता था कि अमन को सबक सिखा कर ही रहेगा। इसके चलते उन्होंने उस पर हमला कर दिया। अमन ने बताया कि हमले के बाद वह नीचे गिर गया। इसके बाद कॉलेज स्टूडेंट और लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें