रतिया चुंगी के पास एक लाउडस्पीकर पर शराब सस्ती का मुनादी कर रहे दो व्यक्तियों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मुनादी कर रहे व्यक्ति कहता है कि सेक्टर- 3 के शराब ठेके से देशी शराब महज 80 रुपये में मिल रही है।
उसे नकली साबित करने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। यह मुनादी पूरे शहर में करवाई गई थी। जिसकी जांच की तो पता चला कि शराब ठेकेदार के कहने पर ही यह मुनादी करवाई गई थी। अब उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या कहते हैं जिला आबकारी अधिकारी
शराब सस्ती बेचने की मुनियादी करवाने का मामला आया था। शराब ठेकेदार सरकार के निर्धारित मूल्य से कम पर शराब नहीं बेच सकते। न ही बेचने के लिए किसी प्रकार की पब्लिसिटी कर सकते। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हमने जांच की तो सही पाया गया है। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। - डॉ. वीके शास्त्री, जिला आबकारी अधिकारी।
पुलिस ने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हमारी जांच जारी है। धर्मपाल, एएसआइ शहर थाना फतेहाबाद।