फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च कर बहू को भेजा विदेश, पहुंच कर दे दिया धोखा, बात करना भी किया बंद

Sun, 17 Nov 2019 02:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च करके ससुराल वालों ने बहू को विदेश भेजा। विदेश जाने के बाद बहू ने पति को विदेश नहीं बुलाया और बात करना भी बंद कर दिया। अब पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी बहू समेत उसके मायका परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जसविंदर सिंह निवासी हीरा महल कालोनी ने कोतवाली नाभा पुलिस के पास शिकायत की दी कि उनके लड़के की शादी कोमलप्रीत कौर निवासी मुल्लांपुर जिला लुधियाना के साथ हुई थी। शादी के बाद कोमलप्रीत कौर आइलेट्स करके विदेश चली गई थी। इस सब पर करीब 20 लाख रुपये का खर्च आया था जो ससुराल परिवार ने उठाया था। बाद में कोमलप्रीत कौर ने अपने पति को विदेश नहीं बुलाया। 

यहां तक कि कोमलप्रीत कौर ने अपने मायके वालों के साथ साजिश रचकर ससुराल परिवार से बात करनी भी बंद कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोमलप्रीत कौर, उसकी मां कुलदीप कौर, पिता अमर सिंह, भाई हरकंवल सिंह निवासी गांव खंडूर थाना जोधा लुधियाना, जागर सिंह निवासी मुल्लांपुर जिला लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें