संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर पंजाब और हरियाणा के दो लोगों से लगभग 21 लाख की धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं। पठानकोट निवासी जोध सिंह ने सेक्टर-17 की वर्ल्ड वॉल्क इमिग्रेशन के संचालक अनुभव गर्ग और अन्य के खिलाफ वर्क वीजा के नाम पर 15.96 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दी है। जोध सिंह ने कहा कि आरोपियों ने पैसे लेने के बाद न तो विदेश भेजा और न ही उसके रुपये वापस किए। वहीं हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सौरभ ने सेक्टर 17 में एससीओ नंबर 84-85 में इमिग्रेशन फर्म के संचालक गुरजोत सिंह के खिलाफ 5 लाख 53 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी है। सौरभ के अनुसार फर्म के संचालक और अन्य लोगों ने मिलकर उससे वर्क वीजा के नाम पर पैसे लिए, लेकिन उसके बाद न तो विदेश भेजा और न ही उसके रुपये वापस लौटाए।